फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका ऑफिस में सभासद के साथ मारपीट, जमकर हंगामा, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

Wed, 07 Aug 2019 07:31 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी की मौजूदगी में सड़क निर्माण के कार्य को लेकर हुए विवाद के समझौता वार्ता में चार लोगों ने सभासद के साथ मारपीट कर दी। इसको लेकर पालिका में हंगामा खड़ा हो गया और कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने पालिका में पहुंचकर दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि दो आरोपी वहां से भाग निकले। सभासद के घर पहुंचने पर हालत बिगड़ गई। परिजनों ने सभासद को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर जनपद में मोहल्ला जैननगर निवासी सभासद मनोज कुमार वार्ड नंबर-13 से सभासद हैं। सभासद के वार्ड में नगर पालिका की ओर से सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार को भी सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। मोहल्ले के ही रहने वाले कुछ लोगों ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया, जिसको लेकर इन लोगों का सभासद के साथ विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के लोग थाने में पहुंचे। इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम ने दोनों पक्षों की बातों को सुना। उन्होंने पालिका ईओ जयप्रकाश यादव से बातचीत करके पालिका में ही आपस में समझौता करने के लिए दोनों पक्षों को भेज दिया था। नगर पालिका में ईओ के समक्ष समझौता वार्ता चल रही थी। आपस में समझौता तय भी हो गया था। आरोप है कि इस दौरान निर्माण कार्य रुकवाने वाले लोगों ने ईओ की मौजूदगी में ही सभासद के साथ मारपीट कर दी। सभासद से मारपीट को लेकर पालिका में हंगामा खड़ा हो गया। मारपीट व हंगामा होने पर पालिका कर्मचारियों में भी अफरातफरी मच गई थी।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही दो आरोपी लोग वहां से फरार हो गए, जबकि पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया और थाने लाकर हवालात में बंद कर दिया। सभासद मनोज कुमार ने मारपीट करने के मामले में चार लोगों के विरुद्ध थाने में पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने तहरीर लेकर कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। 

उधर, सभासद मारपीट करने को लेकर बेहद आहत हुए हैं। इसलिए उनकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने आनन फानन में सभासद को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

सभासद के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है। सभासद की ओर से चार लोगों के विरुद्ध मारपीट करने की तहरीर दी गई है। आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाकी फरार दो आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके घर दबिश दी गई, लेकिन वे पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। नवरत्न गौतम, इंस्पेक्टर, खतौली।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें