फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: PM नरेंद्र मोदी 16 अक्तूबर को देश की पहली RapidX को दिखाएंगे हरी झंडी, CM योगी भी करेंगे निरीक्षण

Tue, 10 Oct 2023 10:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

प्राथमिकता वाले खंड पर रैपिडएक्स संचालन की तैयारी शुरू हो गई है। पीएम नरेंद्र मोदी 16 अक्तूबर को हरी झंडी दिखाकर इसका उद्घाटन करेंगे। वहीं खास बात है कि रैपिडएक्स का साहिबाबाद स्टेशन हर साल 4.5 लाख यूनिट बिजली पैदा करेगा।  
विज्ञापन
देश की पहली रैपिड रेल का जल्द होगा संचालन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपनों की रेल रैपिडएक्स ट्रेन में लोग नवरात्र से सफर कर सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 अक्तूबर को देश की पहली रैपिडएक्स ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। साहिबाबाद स्टेशन के सामने वसुंधरा सेक्टर-8 में प्रधानमंत्री की जनसभा होगी। कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां जोरों पर शुरू हो चुकी हैं। 

विज्ञापन


दो दिन पहले मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश और एनसीआरटीसी के अधिकारियों के बीच हुई बैठक के बाद प्रशासन व पुलिस अधिकारी सक्रिय हो गए। अधिकारियों को रैपिडएक्स के उद्घाटन की तिथि 16 अक्तूबर मौखिक रूप से कही गई है।

रैपिड रेल के अंदर का डिजाइन - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को पुलिस आयुक्त अजय मिश्र, डीएम राकेश कुमार सिंह, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह और तमाम अधिकारियों ने एनसीआरटीसी के पदाधिकारियों के साथ साहिबाबाद स्टेशन में सुरक्षा व्यवस्था देखी। इसके बाद रैपिडएक्स से साहिबाबाद से दुहाई तक के रूट का निरीक्षण किया। 12 अक्तूबर को मुख्यमंत्री सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने आएंगे। 

एक-दो दिन में सही तिथि प्रशासन के पास पहुंच जाएगी। लिहाजा, पुलिस आयुक्त अजय मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश पी. कुमार, डीएम राकेश कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी साहिबाबाद पहुंचे। अधिकारियों ने स्टेशन में टिकट काउंटर, चेकिंग प्वाइंट, सामान जांचने की एक्सरे मशीन देखने के बाद पीएम मोदी के आने-जाने का रास्ता देखा। 

रैपिड रेल। - फोटो : amar ujala
रैपिडएक्स का साहिबाबाद स्टेशन हर साल 4.5 लाख यूनिट बिजली पैदा करेगा। इस स्टेशन पर करीब 5400 वर्गमीटर क्षेत्रफल में रूफ सोलर पैनल लगाने का 90 फीसदी काम पूरा हो गया है। सोलर पैनल से मिलने वाली बिजली को स्टेशन की लाइटों के अलावा बिजली उपकरण चलाने में किया जाएगा। मेरठ के स्टेशनों पर भी सोलर पैनल लगाए जाएंगे।

रैपिड रेल के कोच - फोटो : अमर उजाला
हालांकि स्टेशन और ट्रेन संचालन में बिजली की आपूर्ति के लिए एनसीआरटीसी ने विद्युत सब-स्टेशन लगाए हैं, लेकिन स्टेशनों पर उपयोग होने वाली लाइटों के लिए सौर ऊर्जा का इस्तेमाल किया जाएगा।

एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकरी पुनीत वत्स ने बताया कि साहिबाबाद स्टेशन की लंबाई 216 मीटर व चौड़ाई 25 मीटर है और स्टेशन की छत का आकार भी यही है। इसी रूफ शेड पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले दुहाई डिपो में सोलर पैनल लगाकर बिजली का उत्पादन शुरू किया जा चुका है। स्टेशनों पर सोलर पैनल लगाकर वैकल्पिक ऊर्जा का उत्पादन कर रोजाना की जरूरतों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

रैपिड रेल ट्रैक - फोटो : अमर उजाला
प्राथमिकता वाले खंड पर किया जाएगा रैपिडएक्स संचालन  
दुहाई से साहिबाबाद के बीच 17 किलोमीटर के प्राथमिकता खंड पर रैपिडएक्स ट्रेनों का यात्रियों के लिए संचालन शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। एनसीआरटीसी के अधिकारी इस खंड का कई बार निरीक्षण कर चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें