फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Rally: मेरठ के 25 हजार कार्यकर्ता करेंगे शिरकत, रैली में गईं रोडवेज की 126 बसें, संचालन रहेगा प्रभावित

Thu, 25 Jan 2024 12:06 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

PM Modi Rally today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए प्रशासन ने रोडवेज की 126 अनुबंधित बसों का अधिग्रहण किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में आज बुलंदशहर में होने वाली रैली के लिए मेरठ से 25 हजार कार्यकर्ता जाएंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम नरेंद्र मोदी की बुलंदशहर में होने वाली आज रैली में मेरठ से 25 हजार कार्यकर्ता जाएंगे। साढ़े चार बसों और नौ सौ निजी वाहनों से कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। इसको लेकर बुधवार को भाजपा महानगर और जिला कार्यकारिणी की बैठक में रणनीति बनाई गई।

विज्ञापन


महानगर कार्यकारिणी की बैठक सूरजकुंड मेयर कैंप कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज के नेतृत्व हुई। ऋतुराज ने बताया कि महानगर से 200 बसें और 100 निजी वाहनों से कार्यकर्ता और लोग रवाना होंगे। इसकी मॉनीटरिंग के लिए हापुड़ रोड पर लोहियानगर मंडी में कैंप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें: घायल दरोगा की हालत बेहतर: पहलवानी के बूते 30 वर्ष पहले PAC में भर्ती हुए थे मुन्नेश, साढ़े सात घंटे चला ऑपरेशन

विज्ञापन

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने रैली को लेकर शास्त्रीनगर कैंप कार्यालय पर व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में व्यापारी रैली में भाग लेंगे। जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला प्रभारी मयंक गोयल और जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा ने हर्मन सिटी स्थित भाजपा कार्यालय पर बैठक की। 

शिवकुमार राणा ने बताया प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 60 बसों का लक्ष्य रखा गया है। 240 बसें और 800 निजी वाहनों से कार्यकर्ता बुलंदशहर के लिए रवाना होंगे। सांसद राजेंद्र अग्रवाल, और जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक समेत सभी जन प्रतिनिधि रैली में शामिल होंगे।
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
रैली में गईं रोडवेज की 126 बसें, आज संचालन रहेगा प्रभावित 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए प्रशासन ने रोडवेज की 126 अनुबंधित बसों का अधिग्रहण किया है। जिस कारण गरुवार को रोडवेज की बसें कम होने के कारण संचालन प्रभावित होगा। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पीएमी मोदी की रैली के लिए प्रशासन ने परिवहन निगम से 150 बसों की मांग की थी।

लोकल मार्गों पर अनुबंधित बसें ज्यादा चलने के कारण भैंसाली डिपो से 85 और सोहराब गेट डिपो से 41 बसों को रैली में भेजा गया है। अब भैंसाली डिपो पर 95 बसें रह गई है। इन्हीं बसों का संचालन कौशांबी, गाजियाबाद, बागपत, बड़ौत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, गढ़ आदि मार्गों पर किया जाएगा।

भैंसाली डिपो के केंद्र प्रभारी अशोक कुमार शर्मा का कहना है कि बसें कम है, फिर भी प्रयास रहेगा कि सभी मार्गों पर नियमित बसें चलाई जाए। साथ ही बसों की फेरे बढ़ा दिए गए है, ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उधर, मेरठ डिपो के एआरएम जगदीश सिंह ने बताया कि मेरठ से लोकल मार्गों पर निगम की बसों को भी चलाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें