पीएम की रैली में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
पीएम ने मेरठ वालों को कहा राम-राम, चौधरी साहब को किया याद
पीएम मोदी ने अपने भाषण की भारत माता की जय और राम-राम से शुरुआत करते हुए कहा कि मेरठ की ये धरती क्रांति और क्रांतिवीरों की धरती है। इस धरती पर बाबा औघड़नाथ धाम का आशीर्वाद है। इस धरती ने चौधरी चरण सिंह जैसे महान सपूत दिए हैं। हमारी सरकार को ऐसे महान सपूत को भारत रत्न देने का सौभाग्य मिला है। मैं चौधरी साहब को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं। बता दें कि पीएम मोदी की इस रैली को चौधरी चरणसिंह को समर्पित किया गया। रैली का नाम भी भारत रत्न चौधरी चरणसिंह गौरव समारोह रखा गया।
रैली में मौजूद पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
पीएम बोले-मेरठ की धरती से मेरा खास रिश्ता
पीएम ने कहा कि मेरठ की धरती के साथ मेरा कुछ अलग ही रिश्ता है। आपको याद होगा 2014 में और 2019 में मैंने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत यहीं मेरठ से की थी। अब 2024 के चुनाव के पहली रैली मेरठ में ही हो रही है। 2024 का यह चुनाव फिर एक सरकार बनाने का चुनाव नहीं है? कौन सांसद बने? कौन न बने? इसका चुनाव नहीं है। 2024 का चुनाव विकसित भारत बनाने के लिए है।
रैली में पहुंचे सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
पीएम बोले- संसद में किया गया भाई जयंत चौधरी का अपमान
मेरठ में जनसभा के मंच से पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यों की कीमत देश को आज तक चुकानी पड़ रही है। जब हमारे छोटे भाई जयंत चौधरी को संसद में चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न की मांग करने के लिए बोलेने लगे तो उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। उनका अपमान किया गया। मैं मानता हूं कि ऐसे लोगों को उनके क्षेत्र के घर-घर में जाकर माफी मांगनी चाहिए। चौधरी चरण सिंह ने किसानों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
रैली में पहुंचे पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ रैली में पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
भाषण के अंत में मेरठ की जनता को दिया ये जरूरी टास्क
उन्होंने अंत में रैली में आए लोगों को एक जरूरी टास्क भी दिया। उन्होंने कहा कि क्या आप मेरा एक काम करेंगे? यह चुनाव का काम नहीं है, यह मेरा पर्सनल काम है।
विकसित भारत के लिए, बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए महिलाओं के सम्मान के लिए, नौजवानों के लिए, किसानों की समृद्धि के लिए, भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने के लिए आप मेरा एक काम करेंगे। ये काम बहुत छोटा सा है। आप घर-घर जाना और कहना कि मोदी मेरठ आए थे और आपको प्रणाम भेजा है। घर-घर मेरा प्रणाम पहुंचा दीजिए। इसके बाद भारत माता की जय के साथ अपना संबोधन समाप्त किया।