मन की बात करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
यहीं नहीं पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम में मेरठ के पुलिसकर्मियों की लॉकडाउन के दौरान मदद का जिक्र किया बल्कि सहारनपुर में पुलिसकर्मियों द्वारा एक बुजुर्ग का बेटों की तरह अंतिम संस्कार किए जाने का भी जिक्र किया था।
पर्यावरण पर भी की मन की बात
पीएम मोदी ने रविवार को मन की बात में कहा कि मैं हमेशा ही कहता हूं कि हमें विदेश में टूर जाने से पहले अपने देश के टूरिज्म प्लेसों पर जाना चाहिए। ऐसे ही हमने स्वच्छ सियाचिन, सिंगल यूज प्लास्टिक और ई-वेस्ट पर भी बात की है। आज दुनिया जिस पर्यावरण को लेकर इतनी परेशान है, उसे लेकर मन की बात का प्रयास भी जारी है। मुझे यूनेस्को की डीजी का बयान भी आया है। उन्होंने मन की बात के 100वें एपिसोड पर बधाई दी है और एक संदेश भी भेजा है। बता दें कि मेरठ के जल संरक्षण और पर्यावरण के लिए काम कर रहे मेरठ के क्लब-60 का भी अपने मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने जिक्र किया था।
पीएम मोदी ने कहा कि मन की बात में कितने ही जनआंदोलनों ने जन्म लिया और गति भी पकड़ी है। जब देश में बने खिलौनों को फिर से जोर देने की बात चली तो इस कार्यक्रम ने अहम भूमिका निभाई।
आज राज्यपाल करेंगी गौतम पाल को सम्मानित
प्रधानमंत्री के मन की बात के 100वें एपिसोड पर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे दिव्यांग समाजसेवी गौतम पाल को आज लखनऊ में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सम्मानित करेंगी।
गौतम पाल ने बताया कि विज्ञान भवन में मन की बात पर कांक्लेव हुआ। इसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन और अभिनेता आमिर खान भी शामिल हुए। इस दौरान वहां उनसे पूछा गया कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में उनका जिक्र किए जाने के बाद उनके जीवन में क्या बदलाव आया।
उन्होंने बताया कि मन की बात कार्यक्रम में जिक्र होने के बाद से वह दिव्यांगों के हक के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने एक पुस्तक लिखी दिव्यांगता अभिशाप नहीं। प्रधानमंत्री ने 2016 में फीफा-17 का जिक्र किया था, जिसके बाद उन्होंने कई राज्यों में हजारों फुटबाल वितरित की। उन्होंने बताया कि आज लखनऊ में राज्यपाल उन्हें सम्मानित करेंगी।