जीएसटी दरों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित
मवाना। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी दरों को घटाकर देश की जनता को दिवाली का तोहफा दिया है। मधुबन विवाह मंडप में मंगलवार रात भाजपा ने केंद्र सरकार द्वारा घटाई गई जीएसटी दरों की जानकारी देने के लिए घटी जीएसटी मिला उपहार धन्यवाद मोदी सरकार थीम पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्षता राज्यमंत्री दिनेश खटीक व संचालन सौरभ शर्मा ने किया।
मुख्य अतिथि लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 सितंबर को जीएसटी की दरों को घटाकर और जीएसटी की कई दरों को या तो कम कर दिया गया या खत्म कर दिया है। हस्तिनापुर टाउन को सोलर टाउन बनाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय से भी संपर्क किया गया है।
जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि मध्यमवर्गीय परिवारों की सुविधा के लिए आवश्यक सेवाओं को टैक्स फ्री कर दिया गया है। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक देश को दुनिया की प्रथम अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया है। जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा ने कहा कि किसानों व आम जनता को राहत देने के लिए प्रधानमंत्री ने जीएसटी की दरें घटाकर जनता को विशेष लाभ दिया है।
कार्यक्रम में अमल खटीक, सीए आशीष गोयल, समीर चौहान, अखिल कौशिक, सौरभ शर्मा, राजेश अग्रवाल, सचिन कौशिक, योगेंद्र जाटव, राहुल, मोनू, व्यापारी विकास रस्तौगी, सुनील पोसवाल, रोहित बंसल, मनोज अग्रवाल, रवि रस्तोगी, प्रवीण जैन, राजीव चौधरी, हरिओम रस्तौगी आदि रहे।
जीएसटी घटने के संबंध में कार्यक्रम में पहुंचे राज्यसभा सांसद, राज्यमंत्री का स्वागत करते कार्यक