फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मैकेनिकल इंजीनियरिंग के बारे में दी जानकारी

Wed, 08 Oct 2025 06:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित सर छोटू राम इंजीनियरिंग और तकनीकी संस्थान द्वारा छात्रों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न संकायों के लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। कार्यशाला के मुख्य वक्ता वरुण पाठक ने सिविल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला के दौरान छात्रों को परीक्षा की तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों, अध्ययन सामग्री, समय प्रबंधन तकनीक और चयनित पुस्तकों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। वरुण पाठक ने छात्रों को यह संदेश भी दिया कि किसी भी कठिनाई या संदेह के मामले में वे अपने शिक्षक या गाइड से तुरंत मार्गदर्शन प्राप्त करें, जिससे उनकी सफलता सुनिश्चित हो सकें। कार्यक्रम में डीन टेक्नोलॉजी प्रो. संजय भारद्वाज, संस्थान के निदेशक डॉ. नीरज सिंघल, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ. पंकज, पीयूष बत्रा, रंजू अरोड़ा सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें