स्वच्छता पखवाड़े के तहत पौधारोपण करते मुख्य अतिथि स्रोत स्कूल
हस्तिनापुर। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री योगी के आह्वान पर कस्बे के हस्तिनापुर पब्लिक स्कूल में सेवा स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मनिंदर पाल व आईपीएस कृष राजपूत रहे।
वन एवं पर्यावरण जन जागरूकता अभियान, स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा जन जागरूकता रैली निकाली। नुक्कड़ नाटक द्वारा वन संरक्षण, वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ, स्वच्छता ही जीवन है आदि पर छात्रों को संबोधित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि सेवा पखवाड़ा हम सबको हमारे कर्तव्य के प्रति सेवा करने का अवसर प्रदान करता है। वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने कहा कि जीव, जंगल और जमीन का संरक्षण ही वन विभाग का संकल्प है। भाजपा के जिला मंत्री सुनील पोसवाल ने कहा कि महाभारत कालीन हस्तिनापुर नगरी अनेकों ऋषि, मुनियों की तपोस्थली है। यहां हमें स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य ऋतुराज वंशी, अनुचित मोर्चा जिला अध्यक्ष विपिन सुधा वाल्मीकि, संघ चालक मदनलाल छाबड़िया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भारत वीर गुर्जर, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष सतेंद्र कुमार आदि ने पौधरोपण किया।
स्वच्छता पखवाड़े के तहत पौधारोपण करते मुख्य अतिथि स्रोत स्कूल