फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कछुओं के संरक्षण का लिया संकल्प

Sat, 23 May 2026 07:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
वानिकी प्रशिक्षण केंद्र में कछुओं की हेचरी देखते मुख्य अतिथि स्रोत संवाद
विज्ञापन
विश्व कछुआ दिवस पर वानिकी प्रशिक्षण केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


हस्तिनापुर। कस्बे में स्थित वानिकी प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार को वन विभाग एवं डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के संयुक्त तत्वावधान में विश्व कछुआ दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कछुओं और वन्य जीवों के संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री एवं शिक्षाविद् सुनील पोसवाल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमन सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता विहान चंद्र ने की। मुख्य अतिथि ने भारत माता के जयघोष के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संबोधन में सुनील पोसवाल ने कहा कि हस्तिनापुर क्षेत्र जंगल, जल और वन्य जीवों से समृद्ध है। यहां दुर्लभ प्रजातियों के जीव-जंतु पाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि कछुआ प्रकृति और मानव जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी जीव है। यह जल को स्वच्छ रखने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विहान चंद्र ने बताया कि कछुओं की कई प्रजातियां होती हैं। टर्टल का जीवनकाल लगभग 20 से 50 वर्ष तक होता है, जबकि टोरटोइज 50 से 300 वर्ष तक जीवित रह सकता है। उन्होंने लोगों से वन्य जीवों और पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में सहभागी बनने की अपील की। इस दौरान गजेंद्र नागर, नितिन त्यागी, अतुल स्वामी, शुभम, बाबू सिंह, सोनवीर सिंह, सुशील, रण सिंह और अशोक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें