मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को भटीपुरा क्रिकेट एकेडमी और सिसोली क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें भटीपुरा क्रिकेट एकेडमी ने छह रन से मैच जीता। भटीपुरा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। इसमें लुका ने 24 और मोहित ने 25 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में विक्की ने तीन, रोहित और मोनू ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिसोली क्रिकेट एकेडमी की टीम 20वें ओवर में 149 रन पर ऑल आउट हो गई और 6 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से अंकुर तोमर ने 28, विक्की ने 22 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में लुका और कुलदीप ने तीन-तीन विकेट लिए। इस मौके पर कोच दीपक सिद्धू ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।