फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शूटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
मेरठ शूटिंग रेंज में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते शूटर - फोटो : mathura
विज्ञापन
मेरठ। रोहटा रोड स्थित मेरठ शूटिंग एकेडमी में चल रही तीसरे एमएसए शूटिंग चैंपियनशिप में रविवार को 190 से अधिक शूटरों ने प्रतिभाग किया। तीसरे दिन एयर पिस्टल 10 मीटर व एयर राइफल 10 मीटर समेत कई इवेंट में शूटरों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

रविवार को लिटिल चैंप श्रेणी में शूटर रिद्धि ने 200 में से 187 स्कोर कर पहला स्थान प्राप्त किया। एयर पिस्टल आईएसएसएफ में बिनौली के अभय धामा ने 600 में से 577 स्कोर प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। सुर त्यागी ने एयर पिस्टल एनआर में 400 में से 384 स्कोर कर पहला स्थान प्राप्त किया। एयर पिस्टल में चिराग ने 600 में से 573 स्कोर प्राप्त किया। सोनीपत से आए कोच सचिन कौशिक, विकास, रमेश, मुकेश, संदीप यादव आदि कोच ने भी शूटरों के साथ अपना अनुभव साझा किया। इस दौरान मेरठ शूटिंग एकेडमी के संस्थापक व कोच अभिनव चौहान ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि राइफल वर्ग के इवेंट देर रात तक होते रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें