गार्गी गर्ल्स स्कूल में वार्षिक उत्सव का शुभारंभ करते अथितिगण
- फोटो : उपचार करती स्वास्थ्य टीम
मेरठ। गंगानगर स्थित गार्गी गर्ल्स स्कूल में वार्षिक उत्सव भारत : एक संस्कृति, सभ्यता और परंपरा बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। शुभारंभ विद्यालय की चेयरपर्सन अनीता गर्ग, मैनेजिंग ट्रस्टी विनीत गर्ग, प्रधानाचार्य डॉ. वाग्मिता त्यागी, मुख्य अतिथि मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल, मधु अग्रवाल, कर्नल अभिषेक पंवार ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। प्रधानाचार्य डॉ. वाग्मिता त्यागी ने ग्रीन पॉट देखकर अतिथियों का स्वागत किया। स्कूल के ट्रस्टी योगेश गर्ग एवं उमेश गर्ग ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की। संचालन हर्षिता व अमोली ने किया व ब्लॉग के माध्यम से सभी प्रदेशों का भ्रमण चारवी, शिवांगी, भव्या, नेहा और ऐश्वर्या ने करवाया। इस दौरान एडमिनिस्ट्रेटर प्रतिभा शर्मा, कोऑर्डिनेटर, संगीत विभाग व सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा। संवाद