- मेरठ पैराडाइज टीम की ओर से लिया गया ट्रायल, चार नवंबर से शुरू होंगे मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। किड्स क्रिकेट लीग सीजन-2 की शुरुआत 20 नवंबर से हो रही है। टूर्नामेंट का आयोजन बरेली में किया जा रहा है। इसमें मेरठ से मेरठ पैराडाइज की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसके लिए सोमवार को पांडवनगर स्थित करन क्रिकेट एकेडमी में ट्रायल हुए। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से चयनकर्ताओं को आकर्षित किया।
ट्रायल के बाद 50 से अधिक क्रिकेटरों का चयन किया गया। अब चार नवंबर से ट्रायल मैच का आयोजन होगा। ट्रायल प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से पूरा कराने में अनुभवी चयनकर्ता प्रवीण कुमार और लोकेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम के ऑनर शोभित त्यागी ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह कैंप युवा प्रतिभाओं को एक नया मंच प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि मेरठ पैराडाइज की टीम टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर मेरठ का नाम रोशन करेगी। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया के बाद खिलाड़ियों का चयन हुआ। अब ट्रायल मैच होंगे।
ट्रायल में इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
आदित्य त्यागी, शताक्षी त्यागी, शुभ सिंह, अब्बास रजा जैदी, जैब खान, वंश छपराणा, यश कुमार, सूर्यांश पाठक, पृथ्वी, शौर्य कुमार, आदित्य कुमार, अक्षित पाल, विहान यादव, पृथ्वी सिंह अहलावत, नैतिक, वीर वाशु, शौर्य सिवाच, अर्णव रस्तोगी, कार्तिक, लविश यादव, शिवम शर्मा, युवराज, शुभ कौशिक, सिद्धार्थ यादव, आरव सारस्वत, मोहम्मद आर्यन, लविश पाल, देव भारद्वाज, शिवेश यादव, विवान शर्मा, शहरान त्यागी, मिस्बाह त्यागी, आरव राठौर, अर्णव खनाता, हार्दिक कुमार, कबीर, आराध्य देव, वर्णिक बालियान, विराट सोम, वाशु कुमार, विराज दहिया, वीर राज मलिक, हिमांशु सिवाच, मोहम्मद कैज, वीर अहलावत, आरव, यथार्थ, वंश, आयुष चौहान, जतिन शर्मा, मयंक पाल, विनायक चौधरी, दर्श पाल, आदित्य कुमार, प्रतीक तोमर, कियान दयाल, सुमैर चौहान, मुजीब खान, देव, अभिनव और अनमोल शामिल रहे।