राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान बेसिक शिक्षा विभाग की खेल प्रतियोगिता में शामिल बच्चे स्रोत संवाद
- 50 और 100 मीटर दौड़ व लंबी कूद में अन्नू, ऊंची कूद और 600 मीटर दौड़ में कार्तिक ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। ब्लॉक के बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों की ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता बुधवार को जीआईसी ग्राउंड में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी त्रिवेंद्र कुमार ने किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी और खो-खो सहित विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। 50 मीटर, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद में किशोरपुर के अन्नू कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद और 600 मीटर दौड़ में किशोरपुर के कार्तिक ने प्रथम स्थान हासिल किया। कबड्डी के बालक वर्ग में अकबरपुर की टीम ने बाजी मारी। खो-खो प्रतियोगिता में किशोरपुर की टीम प्रथम रही। प्रतियोगिता में किशोरपुर विद्यालय के विद्यार्थियों ने सर्वाधिक पदक जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की।
ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से बच्चों में शारीरिक विकास के साथ अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ता है।