फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन और निवेश के गुर बताए

विज्ञापन
दौराला - भगवती कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
दौराला। सिवाया स्थित भगवती कॉलेज में दो दिवसीय वित्तीय शिक्षा कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला एनआईएसएम और आदित्य बिरला कैपिटल फाउंडेशन की सीएसआर पहल के तहत हुई। इसमें विद्यार्थियों को बचत, बजट और निवेश के विभिन्न विकल्पों की जानकारी मिली। महाविद्यालय के निदेशक दीपक पिपलानी और प्राचार्य संजीव कुमार अग्रवाल ने इसका शुभारंभ किया। एनआईएसएम की प्रशिक्षक अर्चना शर्मा ने वित्तीय प्रबंधन का महत्व समझाया। उन्होंने आय-व्यय का संतुलित बजट बनाने और नियमित बचत करने पर जोर दिया। आठ सत्रों में केवाईसी, बैंक खाता, डीमैट खाता, ट्रेडिंग और म्युचुअल फंड की जानकारी मिली। विद्यार्थियों को निवेश से पहले जोखिम आकलन और लालच से बचने के प्रति जागरूक किया गया। प्राचार्य संजीव कुमार अग्रवाल ने वित्तीय शिक्षा को आत्मनिर्भरता का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें