- अधिकांश विभागों ने नहीं उपलब्ध कराई कार्ययोजना
मेरठ
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वृक्षारोपण महाअभियान 2025 की तैयारी की समीक्षा की गई। प्रभागीय निदेशक द्वारा वृक्षारोपण तैयारी की जानकारी समिति को दी गई। अधिकांश विभागों की कार्ययोजना प्राप्त न होने पर जिलाधिकारी मेरठ द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई।
जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों को निर्देश दिए गए कि विभागीय लक्ष्य के अनुरूप प्रजातिवार पौधों की आवश्यकता की सूचना 25 जून तक प्रभागीय निदेशक को उपलब्ध करा दी जाए। गर्मी के दृष्टिगत पौधों की सुरक्षा एवं सिंचाई पर सभी विभागों द्वारा विशेष ध्यान दिया जाए। वीआईपी वृक्षारोपण के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम बड़ी-बड़ी 02-02 साइडों की सूचना प्रभागीय निदेशक को उपलब्ध करा दें।
डा. वीके सिंह जिलाधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा अटल वन, एकता वन, एकलव्य वन, ऑक्सी वन, शौर्य वन, गोपाल वन, त्रिवेणी वन, विरासत वृक्ष वाटिका, पवित्र धारा वृक्षारोपण, एक्सप्रेसवे वृक्षारोपण, सहजन भण्डार, ग्रीन चौपाल एवं खाद्य वन की स्थापना की जाए। वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए नुक्कड़ नाटक, रैली आदि का प्रचार किया जाए। स्कूली छात्र/छात्राओं स्वयं सेवी संस्था, एन०जी०ओ०, जन सामान्य का वृक्षारोपण में सहयोग प्राप्त किया जाए।
अम्हेड़ा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त