फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांतिधरा की हुंकार राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। विश्व गीता संस्थान अध्यक्ष डॉ. सुधांशु अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार नौचंदी पटेल मंंडप में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन होगा। सोमवार को सूरजकुंड विश्व संवाद केंद्र में हुई प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि गीता का संदेश घर-घर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। गीता ने ही अर्जुन को कर्तव्य मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। प्रवक्ता आलोक सिसोदिया ने बताया कि नौचंदी मेले में नगर निगम आयोजन समिति की ओर से क्रांतिधरा की हुंकार राष्ट्रीय कवि सम्मेलन 24 जून को रात आठ बजे होगा। इसमें देश के कोने-कोने से विभिन्न कवि राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भावना का संदेश देंगे। वार्ता में डॉ. जितेंद्र त्यागी, सुमनेश सुमन, विवेक शर्मा, सुमित मिश्रा, नंदलाल भट्ट, योगेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें