मेरठ जनपद के कंकरखेड़ा में पिटबुल द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। यहां सोमवार शाम को कांस्टेबल की बेटी पर पिटबुल ने हमला कर दिया। पिटबुल के हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान पड़ोसी व्यक्ति अपने घर के बाहर घूम रहा था, जिसने आनन-फानन लाठी-डंडों से हमला कर बच्ची को छुड़ा लिया। इसके बाद परिजन बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे।
बता दें कि पीड़ित परिजनों ने थाने पर पिटबुल के मालिक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
सरधना रोड स्थित वैष्णो धाम कॉलोनी निवासी सुधीर मलिक मेरठ में नारकोटिक्स डिपार्टमेंट में कांस्टेबल चालक के पद पर तैनात है। सोमवार को कांस्टेबल चालक ड्यूटी पर तैनात थे। वहीं, सोमवार शाम के समय उनकी बेटी वर्णिका मलिक अपनी बहन अवनी मलिक के साथ साइकिल चला रही थी। कांस्टेबल चालक ने बताया कि पड़ोस में एक युवक ने घर में पिटबुल पाल रखा है। आरोप है कि साइकिल चलाने के दौरान पिटबुल ने उनकी बेटी पर हमला कर दिया। इस दौरान उनकी बेटी साइकिल से सड़क पर जा गिरी। वहीं, पिटबुल ने बच्ची पर दातों व पंजे से हमला कर दिया। पिटबुल के हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
यह भी पढ़ें: UP: बेबस नजर आए कमिश्नर-डीआईजी और डीएम, गुर्जर समाज ने बिना अनुमति निकाली गौरव यात्रा, ये तस्वीरें बनीं गवाह