फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाशपुरी सहित कई इलाकों की जलापूर्ति हुई प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी आश्रम चौराहे पर पाइपलाइन फटी, जलापूर्ति बाधित
विज्ञापन

मेरठ। गांधी आश्रम चौराहे पर सोमवार रात पेयजल पाइपलाइन फट गई। इस कारण कैलाशपुरी, राजेंद्र नगर, कल्याणनगर, दुर्गा नगर सहित अन्य कालोनियों की जलापूर्ति प्रभावित हो गई। वहीं, सुबह के समय चौराहे पर यातायात भी प्रभावित हो गया। नगर निगम ने जेसीबी से गड्ढे में मिट्टी डलवाई।
शहर के चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाने के लिए पिलर बनाने और केबिल डालने का काम चल रहा है। सोमवार रात गांधी आश्रम चौराहे पर कार्य चल रहा था। इस दौरान मशीन से चौराहे पर पानी की पाइपलाइन फट गई। इस घटना के बाद क्षेत्र की जल आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के जलकल विभाग की टीम घंटों तक पाइपलाइन ठीक करने में जुटी रही। जल कल विभाग के कर्मचारियों ने मंगलवार को दिन निकलते ही फिर से पाइपलाइन को ठीक करने का काम किया। इस दौरान जेसीबी से मिट्टी डालकर गड्ढे को भी भरवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें