पहले चरण में तैयार होने को है वायडक्ट
रेपिड रेल के पहले चरण 17 किमी में पिलर लगभग तैयार हो गए हैं। साहिबाबाद से दुहाई तक किए जा रहे इस चरण में पिलर के ऊपर वायडक्ट (स्ट्रक्चर) रखने की तैयारी है। गुलधर और दुहाई के बीच वायडक्ट के पहले स्पैन को लॉन्च करने की तैयारी है। इस चरण के सभी चार स्टेशनों- साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर और दुहाई का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वहीं, दुहाई से मोदीपुरम के बीच सड़क चौड़ीकरण और यूटिलिटी डायवर्जन का काम चल रहा है। इसके अतिरिक्त दुहाई से मुरादनगर के बीच पाईल लोड टेस्ट भी पूरा हो गया है।
गैस आधारित जेनरेटर का होगा इस्तेमाल
एनसीआरटीसी की ओर से मोदीनगर में बनाए गए मुख्य परियोजना प्रबंधक कार्यालय में स्वच्छ ऊर्जा को ध्यान में रखते हुए गैस आधारित जेनरेटर का प्रयोग जाएगा। दुहाई से शताब्दीनगर के बीच 33 किमी लंबे इस खंड में निर्माण, बिजली, सिग्नलिंग और दूरसंचार से संबंधित सभी कार्य इसी कार्यालय से किए जाएंगे।
इन स्थानों पर बनने हैं सात फुट ओवरब्रिज
एनसीआरटीसी की ओर से सिहानी चुंगी के पास, ऑर्डिनेंस फैक्टरी मुरादनगर, रेलवे स्टेशन रोड मोदीनगर, मोदीनगर बस स्टैंड, हापुड़ रोड मोदीनगर, राजचौपला पर एफओबी का निर्माण किया जाएगा। सातवें एफओबी का निर्माण मोहिउद्दीनपुर में किया जाएगा। कॉरिडोर पर पैदल यात्रियों की अधिक आवाजाही और घनी आबादी को ध्यान में रख स्थानों का चयन किया गया है। इनमें से मुरादनगर आर्डिनेंस फैक्टरी और मोहिउद्दीनपुर फुटओवरब्रिज का निर्माण यातायात को बिना प्रभावित किए किया जा रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/