फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर लगाने विरोध में बिजलीघर पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मीटर लगाने विरोध में बिजलीघर पर धरना
विज्ञापन

सरूरपुर। सरूरपुर गांव में नलकूप पर मीटर लगाने पहुंचे विद्युत निगम के कर्मचारियों को किसानों दौड़ा लिया। इस मामले में किसानों के खिलाफ एफआईआर की सूचना पर किसानों ने भारतीय किसान यूनियन और रालोद नेताओं के साथ बिजलीघर पर धरना दिया। बाद में मौके पर पहुंचे पावर कारपोरेशन के अफसरों ने मीटर नहीं लगाने का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया।
विद्युत निगम में काफी दिनों से किसानों के नलकूपों पर मीटर लगाने की तैयारी चल रही थी। किसान इसका विरोध कर रहे थे। मंगलवार को विद्युत निगम के कर्मचारी सरूरपुर में ट्यूबवेल पर मीटर लगाने पहुंचे। इस पर किसानों ने पहले बिजली कर्मचारियों को बंधक बना लिया, बाद में मौके से भगा दिया। कर्मचारियों की सूचना पर अधिकारियों ने किसानों के खिलाफ एफआईआर की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन

किसानों को इस बात की भनक लगी तो वह भाकियू के तहसील अध्यक्ष अशफाक प्रधान व युवा रालोद नेता संजय चौधरी के नेतृत्व में बिजलीघर पहुंच गए। विद्युत निगम के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगा धरना शुरू कर दिया। गेट पर तालाबंदी की। पूरे दिन किसानों का धरना-प्रदर्शन चला। शाम को विभाग के खंड अधिकारी कुमार अनिकेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को शांत करा उनका ज्ञापन लिया।
अधिकारियों से वार्ता कर फिलहाल मीटर लगाने के कार्यक्रम को टालने की घोषणा की। इस दौरान किसानों ने नलकूप पर किसी भी सूरत में मीटर नहीं लगने देने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि मीटर लगे तो आंदोलन किया जाएगा। धरने में राजकुमार करनावल, विनोद, मनोज कुमार, ऋषि प्रधान, अनस चौधरी, फुरकान, मतीन प्रधान, बबलू पूनिया, ताहिर व लाला प्रधान आदि मौजूद रहे।
घटतौली का आरोप लगा किसानों ने किया हंगामा
बहसूमा। घटतौली का आरोप लगाते हुए समसपुर के ग्रामीणों ने टिकौला शुगर मिल के क्रय केंद्र पर हंगामा करते हुए तौल बंद करा दी। तौल बंदी की सूचना पर मिल के गन्ना अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्रय केंद्र पर वजन को मिलवाया तो क्रय केंद्र सही मिला।
विज्ञापन

गांव समसपुर के ग्रामीण मंगलवार को गन्ना आपूर्ति करने पहुंचे तो उन्होंने घटतौली व आए दिन बेवजह तौल बंद करने का आरोप लगाकर हंगामा करते हुए तौल बंद करा दी। सूचना पर गन्ना प्रबंधक सरवर आलम जैदी व सीओ केन मौके पर पहुंचे। मिल अधिकारियों ने कांटे पर बाट डालकर जांच करने की बात कही तो किसानों ने हंगामा कर दिया। धर्मकांटे की पर्ची से मिलान करने में भी मात्र 5 किलो का अंतर आया। उसके बाद किसान शांत हुए। इस दौरान अनुज कुमार, लोकेश सिरोही, धर्मेंद्र कुमार, गौरव भाटी, जितेंद्र कुमार, बिट्टू, विरेंद्र कुमार, अरविंद, सुधीर नागर, विजय, रविदत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें