फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीटी परीक्षा: बिजनौर में दबोचे गए दो मुन्नाभाई, पांच केंद्रों पर शामिल हुए नौ हजार विद्यार्थी

Tue, 17 Aug 2021 03:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर में पीजीटी परीक्षा के दौरान जीआईसी केंद्र के गेट पर एक मुन्ना भाई को पकड़ा है। वहीं केपीएस केंद्र पर एक मुन्ना भाई को परीक्षा शुरू होने के पंद्रह मिनट बाद धर लिया गया, वह दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। दोनों को पूछताछ के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) भर्ती परीक्षा कल और आज यानी 18 अगस्त को हो रही है। इसके लिए पूरे प्रदेश में 651 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बिजनौर में परीक्षा के आखिरी दिन दौरान दो मुन्नाभाई पकड़े गए हैं। 

विज्ञापन


बिजनौर जिले में पीजीटी परीक्षा पहली बार हो रही है। डीएम उमेश मिश्र ने परीक्षा से जुड़े अधिकारियों की बैठक में परीक्षा में किसी तरह की ढील नहीं बरतने की सख्त हिदायत दी गई है। प्रशासन की ओर से एडीएम प्रशासन बीएस पटेल व डीआईओएस राजेश कुमार टीम के साथ केंद्रों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर लिया है। 

परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हैं। परीक्षा की सघन निगरानी के लिए सभी केंद्रों को जिला मुख्यालय पर बनाया गया है। आज परीक्षा का आखिरी दिन है। हर दिन दो शिफ्ट में परीक्षा है। पहली पाली सुबह साढ़े नौ बजे से 11.30 बजे तक है। दूसरी पाली का समय ढाई बजे से बजे साढ़े चार बजे तक का है। पांचों केंद्र पर 9000 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। 
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान दबोचे दो मुन्नाभाई
पीजीटी परीक्षा के दौरान जीआईसी केंद्र के गेट पर एक मुन्ना भाई को पकड़ा है यह किसी अन्य की जगह परीक्षा देने आया था। वहीं केपीएस केंद्र पर एक मुन्ना भाई को परीक्षा शुरू होने के पंद्रह मिनट बाद धर लिया गया, वह दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। दोनों को पूछताछ के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन


ये है परीक्षा केंद्र
राजकीय बालिका इंटर कालेज बिजनौर, राजकीय इंटर कालेज बिजनौर, के पी एस इंटर कालेज बिजनौर, आरजेपी इंटर कालेज बिजनौर तथा पालिटेक्निक कॉलेज बिजनौर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें