देश की जनता को महंगाई से राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने शनिवार को एक बड़ा फैसला लिया है। केंद्र ने पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) आठ और डीजल पर छह रुपये कम कर दी। इस कटौती के बाद मेरठ शहर में पेट्रोल के दाम 95.40 और डीजल के दाम 89.48 रुपये होंगे। इससे पहले शनिवार सुबह शहर में पेट्रोल की कीमत 104.90 और डीजल की कीमत 96.48 रुपये थी।