फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पूजा करने से रोका, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मोहल्ला तिहाई निवासी युवक को एक वर्ग के युवक ने रविवार को पूजा करने से रोक दिया। उसने विरोध किया तो उससे मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से फायर किया। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की। घटना के विरोध में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रविवार को थाने में हंगामा किया। इस बाबत भाजपा नगर अध्यक्ष थाना प्रभारी से मिले तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मोहल्ला तिहाई निवासी सागर कश्यप पुत्र टीटू कश्यप ने बताया कि वह सुबह करीब 9.30 बजे जुड्डी स्थित देवताओं पर पूजा कर रहा था। इसी दौरान एक वर्ग का नामजद आरोपी अपने 6-7 साथियों के साथ आया तथा उसे पूजा करने से रोकने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपी साथियों के साथ मिलकर गालीगलौज करने लगा। इस पर आरोपी ने तमंचा निकालकर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जिससे वह बाल-बाल बचा। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए तथा फायर करते हुए फरार हो गए। इसकी जानकारी पाकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। इस पर करीब 20-25 कार्यकर्ता थाने पहुंचे तथा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। हालांकि उस समय कोई अधिकारी उपस्थित नहीं था। जिस पर फोन पर थाना प्रभारी से वार्ता करके लौट गए। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। वहीं, भाजपा नगर अध्यक्ष गोविंद गुप्ता कार्यकर्ताओं के साथ थाना प्रभारी से मिले तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, इस बाबत थाना पुलिस का कहना है कि विवाद पुराना है। जांचकर करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें