फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हे-मुन्नों के दाखिलों के लिए भागदौड़ में लगे अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
नन्हे-मुन्नों के दाखिलों के लिए भागदौड़ में लगे अभिभावक
विज्ञापन

मेरठ। सीबीएसई और आईसीएसई के स्कूलों में एलकेजी और फर्स्ट क्लास में नन्हे-मुन्नों के एडमिशन के लिए पैरेंट्स की भागदौड़ शुरू हो गई है। कई स्कूलों में जहां रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। कई स्कूलों में दो-तीन दिन में नोटिस आने वाला है। ऐसे में बच्चों के प्रमाण पत्र पूरे कराने के लिए पैरेंट्स जुट गए हैं। इतना ही कई स्कूलों में एडमिशन के लिए जहां बच्चों को तैयारी कराई जा रही है। कई स्कूलों में इंटरव्यू होने के कारण पैरेंट्स भी टिप्स ले रहे हैं।
आईसीएसई के स्कूलों के साथ ही तीनों केंद्रीय विद्यालयों में विंटर ब्रेक हो चुका है। सीबीएसई के स्कूलों में भी 1 जनवरी से 10 जनवरी के बीच विंटर ब्रेक हो जाता है। ऐसे में कई स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया विंटर ब्रेक में ही शुरू हो जाती है। इसको देखते हुए पैरेंट्स ने भी तैयारी शुरू कर दी है। सबसे ज्यादा पैरेंट्स बच्चों के प्रमाण पत्र को लेकर भागदौड़ कर रहे हैं। प्रमाण पत्रों के बिना कहीं भी एडमिशन प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी जन्म प्रमाण पत्र को लेकर आती है। स्कूलों में जन्म प्रमाण पत्र कैंट बोर्ड और नगर निगम का ही मान्य होगा। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी रुबेला वैक्सीन कार्ड, मूल निवास प्रमाण-पत्र, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र आदि प्रमाण पत्रों की भी जरूरत रहेगी। ऐसे में जिन पैरेंट्स ने अभी तक इनको नहीं बनवाया है, उन्होंने भागदौड़ शुरू कर दी है। कई कॉलेजों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी होंगे। कई स्कूलों ने अपनी वेबसाइट पर भी पूरी जानकारी दे रखी है।
विज्ञापन

एक महीने से चल रही तैयारी
कई नामचीन स्कूलों में टेस्ट और इंटरव्यू से बच्चों के एडमिशन होते हैं। पैरेंट्स ने बच्चों को इसकी तैयारी कराना एक महीने पहले से ही शुरू कर दिया था। बच्चों के साथ कई स्कूलों में पैरेंट्स का भी इंटरव्यू होने के कारण वे भी टिप्स ले रहे हैं। जिन बच्चों के पिछली साल एडमिशन इन स्कूलों में हुए हैं, उनके भी पैरेंट्स से अभिभावक पूरी जानकारी ले रहे हैं। पैरेंट्स एडमिशन को लेकर इतने चिंतित हैं कि वे किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करना चाहते हैं।
विज्ञापन

इन स्कूलों में पंजीकरण शुरू
दिल्ली रोड स्थित दीवान पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल में प्री नर्सरी, नर्सरी और केजी में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर है। फर्स्ट क्लास के रजिस्ट्रेशन दो या तीन जनवरी से शुरू हो जाएंगे। मेरठ पब्लिक स्कूल ग्रुप की सभी शाखाओं में रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं। इनकी अंतिम तिथि 18 जनवरी है। इसको लेकर प्रवेश परीक्षा 19 जनवरी को होगी। सेंट मेरीज रजिस्ट्रेशन की तिथि घोषित कर चुका है। वेस्ट एंड रोड स्थित दीवान पब्लिक स्कूल, सोफिया और सेंट जोंस में भी जल्द एडमिशन का नोटिस जारी हो जाएगा। केएल इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन का नोटिस एक जनवरी से जारी हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें