फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गोवर्धन का पूजन कर मांगी परिवार के लिए सुख समृद्धि

Mon, 09 Nov 2026 08:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिरों में अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया, कई स्थानों पर आज भी मनाया जाएगा त्योहार
विज्ञापन

फोटो- 11
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले भर में सोमवार को गोवर्धन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। लोगों ने शुभ मुहूर्त में गोवर्धन का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में पूजन के बाद शाम को अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया। वहीं मंगलवार को भी मंदिरों व घरों में गोवर्धन का पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि गोवर्धन का पूजन प्रतिपदा तिथि में किया जाता है। गोवर्धन का पूजन गोधूलि बेला में करना शुभ माना जाता है। सोमवार को शाम पांच बजे से शुभ मुहूर्त में गोवर्धन का पूजन किया। सब्जी मंडी व्यापारी मनीष गर्ग आवास पर गोवर्धन पूजन धूमधाम के साथ मनाया गया। गोवर्धन महाराज की आकृति बनाई और रंग-बिरंगी माला, मोती, फूलों से भगवान का शृंगार किया गया। पूजन के बाद 56 भोग लगाए गए और फिर प्रसाद का वितरण किया। इस अवसर पर राजीव गुप्ता, मनीष गर्ग, सचिन गर्ग, आशुतोष, आदित्य, श्रेष्ठ गर्ग, रेखा गुप्ता आदि मौजूद रहे। गोवर्धन के त्योहार पर अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया। नगर के शालीग्राम मंदिर, पक्का घाट मंदिर, कोर्ट रोड गली व सब्जी मंडी में अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया। मंगलवार को जिलेभर में गोवर्धन पर्व मनाया जाएगा और मंदिरों में प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। मंदिरों में इसकी तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें