वहीं आकाश ने अपने दोस्त आशीष मलिक को फोन कर मामले की जानकारी दी। आशीष अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया।
आकाश के दोस्तों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट और पथराव हो गया। जिस पर वहां पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर मेडिकल पुलिस भी पहुंची, लेकिन प्रेमी युगल और कई लोग वहां से भाग गए। पुलिस ने आशीष को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि लोगों ने प्रेमी युगल को कमरे में बंद कर लिया था। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची और मौके से एक आरोपी को दबोच लिया। पुलिस प्रेमी युगल की जानकारी जुटाने में लगी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/