ये हैं एनसीआर रीजनल प्लान
एनसीआर रीजनल प्लान को एनसीआर के शहरों के प्लान से जोड़कर तैयार किया जाता है। इसमें सबसे अधिक नए एक्सप्रेस-वे, मेट्रो आदि का खाका तैयार किया जाता है। वहीं, एनसीआर में पर्यावरण व्यवस्था, जल संरक्षण, आपदा मैनेजमेंट, बिजली आदि पर प्लान बनाया जाता है। आप भी एनसीआरपीबी की वेबसाइट पर जाकर प्लान के लिए सुझाव दे सकते हैं।
मेरठ विकास प्राधिकरण की तैैयार की जा रही महायोजना को भी रीजनल प्लान के साथ लिंक कर दिया जाता है। उसके हिसाब से ही शहरों के विकास का खाका तैयार किया जाता है। इसमें रीजनल कनेक्टिविटी पर सबसे अधिक ध्यान दिया जाता है। - इश्तियाक अहमद, मुख्य नगर नियोजक, एमडीए
मेरठ से कई औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े लोग दिल्ली एयरपोर्ट जाकर फ्लाइट पकड़ते हैं। हेलीटैक्सी चल जाने के बाद सीधा एयरपोर्ट पहुंचना आसान हो जाएगा। इससे काफी मदद मिलेगी। वहीं, मेरठ में हवाई पट्टी इसके लायक है। - अंकित अग्रवाल, अध्यक्ष, आर्किटेक्ट एसोसिएशन