फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ में अंतरराष्ट्रीय जाट संसद में आज देशभर से जुटे जाट समाज के लोग, कई दिग्गज नेता भी पहुंचे

Sun, 01 Oct 2023 11:01 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में सुभारती विवि के मांगल्य कन्वेंशन सेंटर में अंतरराष्ट्रीय जाट संसद आयोजित की जा रही है। इस दौरान खिलाड़ियों, समाज के प्रबुद्ध लोगों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं जाट आरक्षण को लेकर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
चौधरी यशपाल सिंह सम्मेलन को संबोधित करते - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सुभारती विवि में रविवार को अंतरराष्ट्रीय जाट संसद का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में 150 देशों से जाट समाज के लोग शामिल होने। कार्यक्रम के संयोजक रामावतार पलसानियां व परमेश्वर कलवानियां ने बताया कि समाज के लोगों को जाट समाज के गौरवशाली इतिहास के बारे में बता रहे हैं।

विज्ञापन


हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत कई राज्यों से जाट समाज के बड़े नेता शामिल होने पहुंचे। इनमें अभय सिंह चौटाला, संजीव बलियान, पंकज मलिक, हरेंद्र मलिक, सोमेंद्र ढाका आदि बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। कार्यक्रम में समाज की ओर से शिक्षा, कला, खेल, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में समाज का नाम रोशन करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: हादसा: मेरठ में आधी रात को रैपिड के पिलर के लिए बन रहा सरियों का जाल गिरा, तीन मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर केंद्रीय सेवाओं में जाट आरक्षण को लेकर भी चर्चा की जाएगी। समाज की मांगों को सरकार तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान खेल के क्षेत्र में समाज का नाम रोशन करने वाले कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी, साइक्लिस्ट स्वीटी मलिक समेत कई प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

इन्हें भेजा गया न्योता
अन्तरराष्ट्रीय जाट संसद के कार्यक्रम को लेकर संयोजकों की ओर से तमाम बड़े नेताओं को न्योता दिया गया। इनमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़, गुजरात के राज्यपाल आयार्य देवव्रत, डॉ. संजीव बालियान, रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी, हरेंद्र मलिक, पंकज मलिक, योगेश धामा, सामेंद्र ढाका आदि बड़े नेताओं को कार्यक्रम का न्योता दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें