फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तप से होती है कर्मों की निर्जरा, तपस्वियों का करें सम्मान: साध्वी डॉ. श्रुत पूर्णा

विज्ञापन
सरधना। अठाई तप पूर्ण होने पर श्रीसंघ की ओर से गुजरान गेट से श्री सुमति कुंथू जैन श्वेतांबर मंदि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्रीसंघ में परम पूज्य साध्वी डॉ. श्रुत पूर्णा श्रीजी एवं साध्वी प्रिया श्रीजी के सानिध्य में चातुर्मास के दौरान क्रमिक तप की शृंखला जारी रही। इसी क्रम में क्रमिक अठाई तप करने वाली तपस्वी रिया जैन ने आठ दिवसीय तप पूर्ण किया।
तपस्वी रिया जैन, बॉबी जैन की पुत्री हैं। अठाई तप पूर्ण होने पर श्रीसंघ की ओर से गुजरान गेट से श्री सुमति कुंथू जैन श्वेतांबर मंदिर तक बग्घी यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु बैंड-बाजों के साथ भक्ति गीत गाते हुए यात्रा में शामिल हुए। बग्घी में गुरुदेव का चित्र भी विराजमान रहा। मंदिर पहुंचने पर धार्मिक विधिविधान संपन्न कराए गए। श्रीसंघ की ओर से तपस्वी का अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साध्वी डॉ. श्रुत पूर्णा ने कहा कि तप के माध्यम से व्यक्ति अपने कर्मों की निर्जरा करता है। जो स्वयं तप करने में समर्थ नहीं हैं, उन्हें तप करने वालों का सहयोग और उनकी अनुमोदना अवश्य करनी चाहिए। ट्रस्ट एवं श्रीसंघ के अध्यक्ष आलोक जैन ने बताया कि पूरे चातुर्मास के दौरान क्रमिक अठाई तप की शृंखला निरंतर जारी रहेगी। तपस्वी का पारणा भी पूर्ण धार्मिक विधिविधान के साथ संपन्न कराया गया। इस अवसर पर सतेंद्र जैन, रमेश जैन, अंबुज जैन, जयप्रकाश जैन, बॉबी जैन, राहुल जैन, ऋषभ जैन, नरेंद्र जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें