फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेका प्रथा समाप्त कर सफाई कर्मचारियों को स्थायी किया जाए : प्रभु दयाल वाल्मीकि

विज्ञापन
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की बैठक में उपस्थित सफाई कर्मचारी। (स्त्रोत संगठन) मवाना।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस (शाखा मवाना) के तत्वावधान में बुधवार को नगर पालिका परिसर में सफाई मजदूरों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें पूर्व राज्य मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को सुना।
मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। संबोधन में पूर्व मंत्री ने कहा कि यदि आज नगर पालिका बेहतर स्थिति में है तो उसमें 75 प्रतिशत योगदान सफाई कर्मचारियों की दिन-रात की मेहनत का है। उन्होंने ठेका प्रथा और आउटसोर्सिंग को सफाई कर्मचारियों का शोषण बताते हुए इसे तुरंत समाप्त करने और संविदा कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आश्वस्त किया कि संगठन कर्मचारियों के उत्पीड़न के खिलाफ सख्त कदम उठाएगा। अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष मनोज घाघट ने और संचालन चंद्रशेखर आजाद ने किया। बैठक में गुलशन खैरवाल, चौधरी सुधीर वाल्मीकि, पूर्व सभासद नंदकिशोर वाल्मीकि, किशोर वाल्मीकि, संजय कुमार, पवन कुमार एवं राजेंद्र सूद ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर राजू सूद, कंचन, विजेंद्र सूद, संजय, छोटू, गब्बर, सुनील सहित समस्त सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें