फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में मरीजों को खून की जांच के लिए अब नहीं देनी होगी कोई फीस, जल्द लागू होगा नियम

Sun, 14 Oct 2018 02:56 PM IST
राकेश शर्मा, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
blood test
विज्ञापन

योगी सरकार दीपावली से पहले सरकारी अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के लिए मुफ्त ब्लड जांच का तोहफा दे सकती है। अक्तूबर के अंत तक जांच फीस फ्री होने का शासनादेश जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। अब तक खून की जांच के लिए मरीज के तीमारदारों से 400 रुपये प्रति यूनिट प्रोसेसिंग फीस ली जाती है। फिलहाल प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा।  

विज्ञापन


सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को दिए जाने वाले ब्लड की जांच के लिए ब्लड बैंक (सरकारी) द्वारा प्रति यूनिट चार सौ रुपये प्रोसेसिंग फीस ली जाती है, जबकि प्राइवेट अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए यह फीस 1050 रुपये निर्धारित हैं। ब्लड बैंक द्वारा पहले पांच तरह की जांच एचआईवी, हेपेटाइटिस बी और सी के अलावा मलेरिया, सिफलिस की जांच की जाती है। ब्लड बैंक जांच के मानकों पर खरा उतरने के बाद ही मरीज के लिए ब्लड जारी करता है। 

वैसे थैलीसीमिया, एचआईवी, एनीमिया, दुर्घटना और जेल के बंदियों के लिए ब्लड जांच की किसी तरह की प्रोसेसिंग फीस नहीं ली जाती हैं। मरीजों के लिए जांच फीस मुफ्त करने की मांग लंबे समय से उठ रही है।
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को दिए जाने वाले रक्त जांच की प्रोसेसिंग फीस को सरकार फ्री करने जा रही है। गाइड लाइन तो मिल गई है। अब तक जो जानकारी मिल रही है कि यह सुविधा सिर्फ सरकारी अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों के तीमारदारों को ही मिलेगी। प्रोसेसिंग फीस फ्री करने के लिए विभाग को शासनादेश का इंतजार है। शासनादेश मिलते ही नई व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा।  - एके दुआ, अपर महानिदेशक स्वास्थ्य सहारनपुर। 
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें