फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी दुकानकार से छेड़छाड़ और मारपीट से परेशान पार्लर संचालिका ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Mon, 20 May 2019 09:35 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में रविवार को छेड़छाड़ से परेशान एक ब्यूटी पार्लर संचालिका ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि शनिवार को पार्लर संचालिका और उसकी मां के साथ पड़ोसी दुकानदार ने मारपीट की थी। 
विज्ञापन


घटना के बाद से पुलिस अफसरों में हड़कंप मचा है। आनन फानन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना क्षेत्र के शिवपुरम निवासी 28 वर्षीय युवती का ढाई का बेटा भी है। ससुराल में विवाद के बाद से युवती छह माह से अपने बच्चे के साथ मायके शिवपुरम में रह रही थी। 

क्षेत्र में ही उसने ब्यूटी पार्लर भी खोल रखा है। उसके पड़ोस में कपड़े की दुकान है। आरोप है कि पड़ोसी दुकानदार आए दिन उसे परेशान करता था। इस बात को लेकर युवती के पिता ने भी दुकानदार को कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। 
विज्ञापन


शनिवार को पार्लर संचालिका का दुकानदार से विवाद हुआ तो वह घर चली गई। इसी बीच दुकानदार ने उसे फोन करके बुलाया। युवती अपनी मां के साथ पार्लर पहुंची। 
 

आरोप है कि दुकानदार ने युवती और उसकी मां के साथ मारपीट की। इसके बाद युवती अपने पिता के साथ टीपीनगर थाने पहुंची और दुकानदार के खिलाफ तहरीर दी। 

लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पड़ोस का विवाद बताकर समझौता करा दिया। छेड़छाड़ और मारपीट से परेशान युवती डिप्रेशन में आ गई। 

रविवार दोपहर युवती बच्चे को लेकर घर से निकली। इसके बाद टीपीनगर क्षेत्र में मेरठ दिल्ली रेलवे ट्रैक पर नई बस्ती के पास युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। 

लोगों ने युवती के पिता और पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर इंस्पेक्टर टीपीनगर प्रमोद कुमार गौतम पहुंचे। युवती का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा था, जबकि बच्चा घटनास्थल से कुछ दूर बैठा था। युवती के पिता ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ तहरीर दी है।
 
विज्ञापन

युवती के पिता ने तहरीर में दुकानदार पर छींटाकशी का आरोप लगाया है। शनिवार को युवती और दुकानदार के बीच मारपीट की बात सामने आई थी। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया था। फिलहाल तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। -प्रमोद कुमार गौतम, इंस्पेक्टर टीपीनगर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें