मेरठ-------मंगल पांडे नगर फीटजी इंस्टीट्यूट में दूसरे दिन भी हंगामा करते परिजन----नीटू
मेरठ। मंगलपांडे नगर स्थित फिटजी सेंटर पर रविवार को अभिभावकों ने हंगामा किया। फिटजी के कॉरपोरेट से अधिकारी आए थे, जिन्होंने समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया है।
देश के नामचीन इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश लिए जेईई मेन परीक्षा की तैयारी कराने वाले फिटजी संस्थान के बंद होने की चर्चा है। अधिकांश शिक्षक संस्थान छोड़कर दूसरा संस्थान ज्वाइन कर चुके हैं। इससे छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय फिटजी सेंटर में आठवीं से बारहवीं तक के 750 से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें से अधिकांश बच्चों के माता-पिता कोचिंग की पूरी फीस जमा कर चुके हैं। बच्चों को पढ़ाई और अभिभावकों को फीस का पैसा डूबने का डर सता रहा है। रविवार को दूसरे दिन भी मेरठ फिटजी सेंटर में अभिभावक पहुंचे और उन्होंने समस्या के समाधान की बात की। इस दौरान काफी हंगामा भी हुआ। फिटजी की तरफ से अभिभावकों को आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही बच्चों की पढ़ाई को लेकर समाधान निकाला जाएगा। ब्यूरो