फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा जागरूकता में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका : राघवेंद्र कुमार मिश्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के एनएसएस प्रकोष्ठ और यातायात पुलिस के सौजन्य से रविवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित किया गया। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के माखनलाल सभागार में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि सड़क हादसे वाहन चालकों की लापरवाही के नतीजे हैं। यदि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करेंगे तो इन दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
विज्ञापन

कार्यशाला में एसपी यातायात ने कहा कि सड़क हादसों में ज्यादातर मृत्यु बिना हेलमेट चलने वाले दुपहिया वाहन चालकों की होती है। सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक मृत्यु सिर की चोट के कारण होती है। उन्होंने युवाओं को बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन नहीं चलाने का संकल्प लेने को कहा। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर चालान किया जाता है और जुर्माना भी वसूला जाता है। सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए युवाओं को आना चाहिए, क्योंकि आज का युवा ही कल का भविष्य निर्माता है। उन्होंने चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट के उपयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने एनएसएस के स्वयंसेवकों से कहा कि वह सड़क सुरक्षा कार्यशाला के दौरान कुछ अच्छे स्लोगन भी डिजाइन करें, जिससे समाज में संदेश दिया जा सके। एनएसएस स्वयंसेवक कृतिका आहूजा ने कहा कि वह सड़क सुरक्षा जागरूकता की पांच दिनों का प्रशिक्षण ले रही हैं और इस दौरान उनको बहुत सारी नई जानकारी हासिल हुई है। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सुभाष चंद्र थलेड़ी ने कहा कि सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए एनएसएस स्वयंसेवकों को बराबर प्रशिक्षित किया जाता है और वह ग्रामीण स्तर तक यह संदेश पहुंचाते हैं। छात्र-पुलिस अनुभवात्मक अधिगम (एसपीईएल) कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय के 47 वालंटियर्स विभिन्न थानों में 120 घंटे का प्रशिक्षण पा रहे हैं।
एसपीईएल योजना के नोडल अधिकारी एसपी यातायात ने बताया कि सात फरवरी को प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (रूल्स एंड मेनुअल) आशीष गुप्ता मेरठ आकर योजना की समीक्षा करेंगे। यातायात पुलिस के मुख्य आरक्षी नमित मलिक ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम अधिकारी रामप्रकाश तिवारी ने किया। इस दौरान डॉ. विशाल कुमार, शिकेब मजीद, अखिलेश कुमार गौड़, उप निरीक्षक खुशहाल कुमार, उपनिरीक्षक विपिन कुमार, महिला उप निरीक्षक मानसी, प्रेमलता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें