रामराज की पैरा एथलीट प्रीति पाल ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रच दिया है। प्रीति ने महिलाओं की 100 मीटर (T35) स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने अपना पर्सनल बेस्ट 14.21 सेकेंड समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किय। प्रीति पाल ने करीब 6 साल मेरठ के कसेरुखेड़ा में किराए पर कमरा लेकर यहां कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयारी की है। 2018 से 2024 फरवरी तक वह यहां स्टेडियम में तैयारी करती रहीं।
फरवरी से वह कोच ज्ञानेंद्र के संरक्षण में दिल्ली जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में नेशनल कैंप में तैयारी कर रही थीं। अब शुक्रवार को उन्होंने पैरा ओलंपिक में पदक प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि पर उनके शुरुआत के दिनों के कोच गौरव त्यागी व उनकी साथी पैरा एथलीट फातिमा ने भी बधाई दी है।