फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ग्राम पंचायत कार्यालय में सांप निकलने से मची भगदड़

विज्ञापन
दौराला के चिरौड़ी गांव में ग्राम पंचायत कार्यालय से सांप को पकड़ा। स्वयं
विज्ञापन
दौराला। ग्राम पंचायत चिरोड़ी के कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को सांप निकलने से कर्मचारियों और ग्रामीणों में हड़बड़ी मच गई। सांप दिखाई देने के बाद कार्यालय में मौजूद लोग घबरा गए। सांप को पकड़ने के लिए सर्प मित्र को सूचना दी गई।
विज्ञापन

बताया गया कि पंचायत सहायक कार्तिक प्रधान कार्यालय में दैनिक कार्य निपटा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर परिसर में मौजूद सांप पर पड़ी। उन्होंने तत्काल ग्राम सचिव पुष्पेंद्र गिरी को इसकी जानकारी दी। ग्राम सचिव ने वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद सर्प मित्र मौके पर पहुंचे। सर्प मित्र ने मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। सांप पकड़े जाने के बाद पंचायत कर्मचारियों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें