मेरठ। वरिष्ठ नागरिक मिलन समिति शास्त्री नगर ने बृहस्पतिवार को कम्युनिटी हॉल में तीज महोत्सव मनाया। अमेरिकन किड्स प्ले स्कूल की प्रबंध निदेशक डॉ. मोहिनी लाम्बा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
इस्माइल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. मृदुला शर्मा मुख्य अतिथि रहीं। सभी ने सामूहिक नृत्य, स्वागत गान, मल्हार, भजन और शिव तांडव नृत्य सहित कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन मृदुला वर्मा ने किया। समिति अध्यक्ष दुलीचंद उपाध्याय ने तीज उत्सव के लिए उमंग, उल्लास व सकारात्मक सोच का साधन बताया। संवाद