मेरठ के गांवों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियां तेजी से चल रही है। प्रशासनिक स्तर पर भी वोटर लिस्ट को अपडेट करने का काम चल रहा है। इस वोटर लिस्ट के अंतिम प्रकाशन पर ग्रामीणों व नेताओं की निगाह लगी हुई। पहले पांच दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होनी थी लेकिन अब इसका प्रकाशन 23 दिसंबर को होगा।
पंचायत चुनावों से पहले वोटर लिस्ट को अपडेट करने के लिए 30 दिसंबर तक अभियान चलाया गया था। इसमें प्राप्त दावे और आपत्तियों के निस्तारण का कार्य चल रहा है। पांच दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होना था, लेकिन चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट के वृहद पुनरीक्षण अभियान की समय सारिणी में बदलाव कर दिया है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन अब 23 दिसंबर को किया जाएगा। 30 दिसंबर तक इसका निरीक्षण किया जाएगा। इसी दौरान लोगों से दावे व आपत्तियां भी स्वीकार की जाएगी।
यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण: पटरी पर लौटने लगी जिंदगी, मलबे में दुकानों के बोर्ड लगे, आसपास शिफ्ट हुए दुकानदार