इस मामले में पंचायत बैठी तो दोनों पक्षों ने शादी के लिए सहमति जताई थी। मंगलवार को युवती दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। जानकारी लगने पर युवक व उसके परिजनों ने शादी से साफ इनकार कर दिया।
इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट हो गई। इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने रेलवे रोड थाने में शिकायत की थी। थाना प्रभारी चमन प्रकाश शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में दोबारा पंचायत हुई। पंचायत में फैसला हुआ कि एक माह बाद युवती से युवक निकाह करेगा।
शौचालय में किराएदार की बेटी से दुष्कर्म
इंचौली थाना क्षेत्र में मकान मालिक के बेटे ने किराएदार की बेटी को गन प्वाइंट पर लेकर शौचालय में दुष्कर्म किया। तीन दिन तक परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस चौकी के चक्कर काटते रहे।
बुधवार को उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। गुरुवार को पीड़िता के परिजनों ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर प्रार्थनापत्र दिया। एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह ने सीओ सदर देहात को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। क्षेत्र के एक गांव में एक ग्रामीण परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है।
ग्रामीण का कहना है कि तीन दिन पहले वह अपने परिवार के साथ काम पर गया था। इस दौरान उसकी 20 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि बेटी टॉयलेट गई थी, जहां पहले से मौजूद मकान मालिक के बेटे ने तमंचे के बल पर उसे शौचालय में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। शाम को परिजन वापस लौटे तो बदहवास बेटी ने सारी बात बताई।
पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराने के लिए पीड़ित के परिजन तीन दिन तक चक्कर काटते रहे लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।