फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लापता’ मंत्री की तलाश में घेरा कांग्रेस नेता का घर

Sun, 03 Jan 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में शनिवार को सपा में अंदरूनी घमासान सामने आ गया। कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र  शर्मा के आवास पर सात घंटे से ज्यादा हाई वोल्टेज ड्रामा चला। चर्चा उड़ी कि कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर गुपचुप ढंग से यहां पहुंचे हैं और कुछ जिला पंचायत सदस्यों के साथ बैठक में दूसरे खेमे को समर्थन देने की प्लानिंग है।
विज्ञापन


सूचना पर आक्रोशित अतुल प्रधान भी यहां पहुंच गए और इस पर अपना तगड़ा विरोध जता दिया। बाद में अतुल समर्थक बताए गए युवकों ने कांग्रेस नेता के आवास को घेर लिया। इस दौरान मंत्री भी लापता रहे। न तो उनका किसी से फोन पर संपर्क हो रहा था और न ही वह सामने आए। घर पर उनकी सरकारी गाड़ी और गनर मौजूद रहे पर मंत्री का कोई पता नहीं चला। बाद में कांग्रेस नेता के आवास से निकली गाड़ी पर युवकों ने पथराव भी किया। यह कहते हुए कि उसी में मंत्री सवार हैं और भाग रहे हैं।

घटनाक्रम शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुआ। चर्चा चली कि कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर अपनी सरकारी गाड़ी और तामझाम छोड़कर एक सेंट्रो कार से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा के साकेत स्थित घर पहुंचे हैं। इरादा यह है कि जिला पंचायत के कुछ सदस्यों और रालोद नेताओं के साथ गोपनीय मीटिंग कर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की कुछ वोटों को इधर से उधर करना है।
विज्ञापन


इस चर्चा को उस समय बल मिल गया, जब सपा प्रत्याशी सीमा प्रधान के पति अतुल प्रधान अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए और उन्होंने जबरदस्त तरीके से यहां अपना विरोध जता दिया। हालांकि ,यहां अतुल को मंत्री नहीं मिले और गुस्साए अतुल वहां से लौट आए। साथ ही अतुल समर्थक बताए गए युवकों ने कांग्रेस नेता की कोठी के बाहर घेरा डाल दिया। उनका दावा था कि मंत्री भीतर ही हैं और जानबूझकर बाहर नहीं आ रहे हैं।

जैसे ही वह बाहर आएंगे, उनका घेराव किया जाएगा। इस दौरान मीडियाकर्मियों का भी जमावड़ा लगा रहा। राजेन्द्र शर्मा सफाई देते रहे कि मंत्री नहीं आए हैं। हैरत की बात यह रही कि इस दौरान मंत्री की कोई लोकेशन ट्रैस नहीं हो पाई। आवास पर उनकी सरकारी गाड़ी और गनर था पर मंत्री नहीं थे। उन्होंने किसी का फोन रिसीव नहीं किया। यहां तक कि सीओ एलआईयू भी राजेन्द्र शर्मा के आवास पहुंच गए।

पथराव के बाद भी नहीं रुकी वह गाड़ी
लगभग तीन बजे अचानक कई गाड़ियों का काफिला कांग्रेस नेता के आवास पर पहुंचा, जिसमें कुछ पर सपा का झंडा भी लगा था। कुछ गाड़ी बैक हुईं तो एक जायलो गाड़ी आवास के भीतर घुस गई। कुछ लोगों को इसमें सवार कर तेजी से विक्टोरिया पार्क की तरफ निकली पर बाहर जमे कथित अतुल समर्थकों ने इस पर धावा बोल दिया। जबरदस्त पथराव किया पर गाड़ी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और उसे भगा ले गया। इस दौरान इन युवकों ने अमर्यादित शब्दों का भी इस्तेमाल किया। दरअसल, इन युवकों को शक था कि कि इस गाड़ी में मंत्री शाहिद मंजूर सवार हैं। इधर, इस गाड़ी के पीछे सारे लोग पड़े रहे और उधर, कांग्रेस नेता के आवास से तपाक से दूसरी गाड़ी निकली और नौ दो ग्यारह हो गई। चर्चा रही कि मंत्री सभी को चकमा देकर दूसरी गाड़ी से निकल गए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें