फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी चरण में ठाकुर चौबीसी छुड़ाएगी प्रशासन के पसीने

Mon, 26 Oct 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
चौथे और अंतिम चरण का मतदान प्रशासन के लिए अलग तरह की चुनौती पेश करेगा। ठाकुर चौबीसी के साथ ही जाट, गुर्जर बेल्ट भी इस चरण में शामिल होने से माहौल संवेदनशील रहेगा। अहम यह है कि यहां तीन बड़े नेताओं में सीधी जंग हो रही है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जहां संगीत और अतुल आमने-सामने हैं, तो कई अन्य के निशाने पर इस चरण में वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह भी हैं।
विज्ञापन


अंतिम चरण के चुनाव में सरधना विधानसभा क्षेत्र, सरूरपुर, सरधना और दौराला ब्लॉक शामिल हैं। तीनों ब्लॉक जाट, गुर्जर और ठाकुर बहुल हैं। इस चरण में जिला पंचायत के वार्ड छह से 14 तक का चुनाव होगा। हालांकि, मुस्लिम भी यहां बराबर की टक्कर दे रहे हैं।

सरधना क्षेत्र में ठाकुर चौबीसी में मूंछों की लड़ाई से निपटना पुलिस-प्रशासन की चुनौती होगा। इसके बाद ठाकुर चौबीसी से लगी गुर्जर, जाट बेल्ट से पार पाना चुनौती। वजह यह कि कई वार्ड ऐसे हैं, जिनमें ठाकुर, गुर्जर और जाट बहुल गांव हैं। ऐसे वार्डों में स्थिति ज्यादा संघर्षपूर्ण होगी।
विज्ञापन


सियासी वर्चस्व बनेगा चुनौती
सरधना की राजनीति में इस समय विधायक संगीत सोम और सपा नेता अतुल प्रधान सक्रिय हैं। दोनों नेता एक- दूसरे के खिलाफ कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में पंचायत चुनाव में वर्चस्व कायम करने की जंग में इन दोनों का आमना-सामना होना तय माना जा रहा है, जो प्रशासन के लिए सबसे ज्यादा मुसीबत बन सकता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें