फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुहर्रम की आठवीं तारीख पर सबील-ए-इमाम हुसैन का आयोजन

Wed, 24 Jun 2026 07:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। मुहर्रम की आठवीं तारीख पर गांव खिर्वा जलालपुर में सबील-ए-इमाम हुसैन का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों और अकीदतमंदों को शरबत एवं अन्य पेय पदार्थ वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन रजा जैदी की ओर से किया गया। उन्होंने बताया कि सबील लगाने का उद्देश्य हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी, इंसानियत, भाईचारे और मानव सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कर्बला की घटना त्याग, सत्य और न्याय के लिए संघर्ष का प्रतीक है, जिससे आज भी समाज को प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया और इमाम हुसैन को खिराज-ए-अकीदत पेश की। उपस्थित लोगों ने कहा कि कर्बला का संदेश मानवता, आपसी सौहार्द और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजन में ग्रामीणों और युवाओं ने भी सहयोग किया तथा राहगीरों की सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें