फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में छाए मेरठ के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। आठवीं उत्तर प्रदेश राज्य पेंचक सिलाट (मार्शल आर्ट) चैंपियनशिप का आयोजन लखनऊ के चौक स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ जिले की पेंचक सिलाट टीम ने 22 पदक (8 स्वर्ण, 9 रजत और 5 कांस्य) जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में आयुष चौहान ने 59 किग्रा, प्रियांशु चौहान ने 67 किग्रा, पार्थ चौधरी ने 41 किग्रा, यश कटारिया ने 49 किग्रा, भरत ने 68 किग्रा, अभिनव तालियान ने 72 किग्रा, गौतम सिंह ने 48 किग्रा, विभु गुप्ता ने 33 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

वीरेन चौधरी ने 75 किग्रा, अभ्युदय पंवार ने 74 किग्रा, वैभव ठाकुर ने 77 किग्रा, आयुष शर्मा ने 39 किग्रा, सूर्या ने 51 किग्रा, सनी कुमार पांडे ने 33 कि.ग्रा. हार्दिक बहुरा ने 37 किग्रा, देवब्रता गुप्ता ने 31, अनंत त्यागी ने 61 किग्रा में रजत पदक जीता। शांतनु चौधरी ने 85 क्रिग्रा, सिद्धार्थ ने 61 किग्रा, माधव कृष्ण उपाध्याय ने 57 किग्रा, आयुष प्रताप सिंह ने 46 किग्रा, निखिल कुमार ने 66 किग्रा में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

इस प्रदर्शन में मेरठ पेंचक सिलाट एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिन चौधरी और प्रशिक्षक कैलाश व कुलदीप का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर अध्यक्ष ने सभी खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें