फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सदर बाजार में डेढ़ सौ साल पुराना जर्जर मकान गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क से गुजर रही महिला और तीन बच्चे बाल-बाल बचे
विज्ञापन

मकान गिरने और महिला व बच्चों के भागने का फुटेज वायरल

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र के ढोलकी मोहल्ले में जैन मंदिर के बराबर में करीब डेढ़ सौ साल पुराना जर्जर अवस्था में पड़ा मकान गिर गया। गनीमत रही कि मकान के पास से गुजर रही एक महिला और तीन बच्चों की जान बच गई। मकान गिरने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कैंट बोर्ड की टीम और सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची।
ढोलकी मोहल्ले में जैन मंदिर बना हुआ है। आसपास पूरा बाजार है। मंदिर के बराबर में एक डेढ़ सौ साल पुराना जर्जर अवस्था में मकान है। जो बंद पड़ा हुआ है। उस मकान को ठीक कराने के लिए कई साल पहले कैंट बोर्ड से अनुमति मांगी गई थी लेकिन दो पक्ष का विवाद होने के चलते मामला अधर में लटक गया था। शुक्रवार को सदर बाजार में ढोलकी मोहल्ला के पास से शोभायात्रा निकल रही थी। इसी दौरान एक महिला और तीन बच्चे भी निकलते हुए जा रहे थे। अचानक मकान भरभराकर गिर गया। इससे आसपास अफरातफरी मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक सेकेंड की देरी भी पड़ सकती थी भारी

वायरल वीडियो में पहले एक बच्चा साइकिल पर तेजी से निकलता है। वहीं, एक महिला और दो बच्चे पैदल जाते दिख रहे हैं। मकान उपर से गिरने और जमीन तक आने से पहले बच्चों को आवाज आई उन्होंने मुड़कर उपर की ओर देखा और दौड़ लगा दी। महिला ने भी वहां से भाग निकली और उनकी जान बच गई। अगर एक सेकेंड की भी देरी होती तो उनकी जान मुसीबत में फंस सकती थी।


एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मकान में कोई रह नहीं रहा था। दो पक्षों में मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें