फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छह नवंबर से चलेगी माहिउद्दीनपुर मिल, तैयारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। 2024-25 पेराई सत्र शुरू होने वाला है। गन्ना मिलों ने भी इसे लेकर पूरी तैयारी कर ली है। दीपावली बाद उम्मीद है क्षेत्र की सभी मिलों का संचालन शुरू हो जाएगा। मोहिउद्दीनपुर मिल की बात करें तो यहां सभी मरम्मत कार्य पूरे किए जा चुके हैं। बॉयलरों का निरीक्षण भी किया जा चुका है। मिल के जीएम कुमार धर्मेंद्र ने बताया कि मिल में पेराई सत्र को लेकर सभी कार्य पूरे हो गए हैं। इस बार मिल का संचालन 6 नवंबर को होगा। किसानों की जानकारी के लिए भी नोटिस चस्पा करा दिए गए हैं। पिछले सत्र में मिल को 114.24 लाख क्विंटल गन्ने का आवंटन हुआ था, इस बार भी जल्द ही गन्ना विभाग की ओर से आवंटन होने की उम्मीद है। क्षेत्र के किसान नेता मोनू ढिंढाला ने बताया कि मिल के संचालन को लेकर किसानों को जानकारी दे दी गई है। किसानों की जो समस्याएं हैं उनका भी निस्तारण मिल स्तर पर हो गया है। मिल सत्र शुरू होने से किसानों को काफी लाभ मिलेगा। नंगलामल मिल और मोदीनगर मिल भी 4 नंवबर से शुरू हो जाएगी। नंगलामल मिल केे एजीएम विवेक कुमार ने बताया कि पेराई सत्र की पूरी तैयारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें