फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ देर में आने को कहकर दोस्तों संग काम तलाशने निकला था किशोर, यमुना में डूबकर हुई मौत, शव बरमद

Sun, 19 Jul 2020 02:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सुरक्षित बचाए गए दोनों युवक व मृतक किशोर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में शनिवार को यमुना में डूबे किशोर का आज शव मिला है। किशोर अपने दो दोस्तों के साथ काम की तलाश में घर से निकला था। तीनों दोस्त यमुना में नहाने के लिए गए इसी दौरान हादसा हुआ। इसमें दो युवक बच गए जबकि किशोर डूब गया। काफी तलाश करने के बाद उसका शव बरामद हुआ है। 

विज्ञापन


सौरम गांव निवासी सौरभ अपने भांजे कर्ण के साथ काम की तलाश में सिसाना तक पहुंचे। दोस्त कमल के साथ मिलकर काम ढूंढ रहे थे। घर पर कुछ देर में आने की बात कहकर तीनों यमुना में नहाने चले गए। लेकिन यहां मौत से सामना हो गया।

मुजफ्फरनगर के सौरम गांव निवासी सौरभ (17) पुत्र सतेंद्र अपने भांजे कसेरवां गांव निवासी कर्ण (16) के साथ शनिवार को सिसाना गांव में अपने दोस्त कमल (16) के घर आए थे। तीनों दोस्त काम की तलाश कर रहे थे। दोपहर करीब एक बजे तीनों यमुना नदी में नहाने चले गए।
विज्ञापन


नहाते हुए तीनों डूबने लगे तो चीख-पुकार मच गई। किनारे पर खड़े बागपत निवासी मोमीन उन्हें बचाने के लिए दौड़ा। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में पुलिस पहुंची।

गोताखोरों ने किशोर की काफी तलाश की लेकिन सुराग नहीं लग सका। वहीं रविवार को किशोर का शव यमुना के पक्का घाट के पास बरामद हुआ है। गांव में गम का माहौल है।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें