फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: सड़क हादसों में एक युवकी की मौत, चार घायल, दो की हालत गंभीर

Tue, 04 Jun 2019 05:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद में अलग अलग हुए हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार युवक गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर दिल्ली से हरिद्वार जा रही एक टूरिस्ट बस के चालक ने सोमवार देर रात खतौली हाईवे पर स्थित एक होटल पर बस को रोक दिया। बस रोकने पर यात्री होटल पर खाना खाने लगे। 

इसी दौरान बस में सवार यात्री दिल्ली के करोल बाग के इंद्रपुरी निवासी 45 वर्षीय अनिल उर्फ बबलू पुत्र रामकृष्ण सड़क पार कर रहे थे। अचानक किसी वाहन ने अनिल को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की देर रात में ही मंसूरपुर के गांव अजमतगढ़ निवासी शिवकुमार पुत्र सुखपाल बाइक से मेरठ जा रहे थे। हाईवे पर किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार शिवकुमार घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। 

उधर, तीसरा हादसा मंगलवार की सुबह जानसठ बस अड्डे के पास हुआ। बाइक व स्कूटी की आपस में भिड़त होने पर तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सक ने घायल तीनों युवकों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। घायलों के नामों का अभी तक पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें