मेरठ में शाही ईदगाह पर ईद की नमाज सुबह 7:45 बजे होगी। ट्रैफिक पुलिस ने ब्लू प्रिंट तैयार किया है। ऐसे में दिल्ली रोड सहित कई मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा तो कहीं रूट डायवर्जन प्लान लागू होगा।
ये होगा सिटी बसों का रूट
जेएनएनयूआरएम व प्राइवेट सिटी बसें गांधी आश्रम से हंस चौपला, सर्किट हाउस, कमिश्नर आवास चौराहे से बाउंड्री रोड होकर जीरोमाइल चौराहे तक जाएंगी। इसी रूट के जरिए वापस होंगी।
शाही ईदगाह : एसपी ट्रैफिक के अनुसार शाही ईदगाह पर मुख्य नमाज को देखते हुए सुबह पांच बजे से नमाज की समाप्ति तक मेट्रो प्लाजा तिराहा, जलीकोठी, घंटाघर और रेलवे रोड की तरफ से रेलवे रोड चौराहा और ईदगाह चौराहा की तरफ यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
दिल्ली की ओर से मुजफ्फरनगर, रुड़की की तरफ जाने वाले वाहनों को परतापुर बाईपास से शोभापुर, मोदीपुरम बाईपास से निकाला जाएगा।
मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहनों को मोदीपुरम से परतापुर बाईपास होते हुए दिल्ली की तरफ निकाला जाएगा।
दिल्ली व बागपत से आने वालीं रोडवेज बसें परतापुर बाइपास से सरधना फ्लाईओवर, कंकरखेड़ा फ्लाईओवर, जीरो माइल चौराहा से वेस्ट एंड रोड होते हुए भैसाली बस अड्डा पहुंचेंगी। वापसी के लिए यही रूट रहेगा।
मुजफ्फरनगर से गढ़मुक्तेश्वर या मुरादाबाद जाने वाला ट्रैफिक जीरोमाइल से कमिश्नर आवास चौराहा, जेलचुंगी होते हुए विवि मार्ग के रास्ते निकलेगा।
हापुड़ जाने वाले यात्री इसी रूट के सहारे तेजगढ़ी चौराहा, एल ब्लॉक होते हुए जाएंगे।
शहर के अंदर ये रहेगी व्यवस्था
दिल्ली चुंगी, देहली गेट चौराहा हापुड़ अड्डा से गोला कुआं व भूमिया पुल की तरफ सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
हापुड़ रोड से आने वाले वाहन एल ब्लॉक तिराहे से शहर में नहीं आएंगे।
बेगमपुल से सोतीगंज, जलीकोठी, ईदगाह की तरफ वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
गांधी आश्रम, ईव्ज चौराहा से कोई वाहन हापुड़ अड्डा की ओर नहीं जाएगा।