मेरठ। टीपीनगर थाना पुलिस ने तमंचे के साथ एक आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि गश्त के दौरान ब्रह्मपुरी क्षेत्र के खत्ता रोड निवासी फुरकान को एक तमंचे और दो कारतूस के साथ पकड़ा गया। उसके खिलाफ टीपीनगर और ब्रह्मपुरी थाने में पहले भी आर्म्स एक्ट और चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
-
चोरी की ई-रिक्शा के साथ दो गिरफ्तार
मेरठ। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चोरी की ई-रिक्शा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मेडिकल थाना क्षेत्र के शेरगढ़ी निवासी आरोपी दीपक और कृष्णा के पास से दो चाकू भी बरामद हुए। जगपाल भारती का ई-रिक्शा दोनों ने चोरी किया था। पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद